किशोरी को आत्म हत्या की ओर धकेलने वाले दोनो शोहदे पुलिस द्वारा गिरफ्तार


कोटरा-उरई। शोहदो की छेडखानी से परेशान किशोरी द्वारा गले में दुपटटा कसकर फांसी लगाये जाने के मामले में नामजद दोनो आरोपी पुष्पेन्द्र और दयाशंकर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
        किशोरी के पिता द्वारा लिखाई गयी रिपोर्ट के अनुसार उसकी पुत्री 16 जनवरी को शाम 4 बजे जब खेत से वापस आ रही थी तभी उक्त दोनो आरोपितों ने उसके साथ छेडखानी की । घर आने पर उसने पिता से शिकायत की तो वे उलाहना देने पुष्पेन्द्र के घर पहुंचे लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें जलील करके भगा दिया गया । यह बात पता चलने पर किशोरी इतनी क्षुब्ध हुयी कि उसने आत्म हत्या कर ली ।
    गिरफ्तारी करने वाले उपनिरीक्षक और प्रभारी निरीक्षक कृष्णपाल सरोज के अवकाश पर होने के कारण उनका दायित्व संभाले हुये प्रभारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चन्देल ने बताया कि दोनो का पास्को एक्ट और आत्महत्या के लिये दुष्प्र्रेरित करने सहित विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।

Leave a comment