उरई। कालपी क्षेत्र में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को बिना रायल्टी प्रपत्र के मौरम ले जा रहे 4 ट्रक पकड लिये गये जिसे लेकर उन्होने ट्रक मालकों व चालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करा दी ।
कदौरा के थाना प्रभारी ने अवगत कराया कि चारों ट्रक कदौरा मण्डी में खडे करा दिये गये है। पूंछतांछ में ट्रक चालकों ने बताया कि यह मौरम वे पथरेहटा खण्ड सं0 5 से लायी जा रही थी जिसका प्रमाण ट्रक के फ्रंट फेश पर लगे बडे स्टीकर के अवलोकन से हो जाता है। मौरम आइया इंटरप्राइजेज के डम्प से उठायी गयी थी इसलिये पथरेहटा खण्ड 5 के पटटा धारक व भण्डारणकर्ता दोनो संदेह के घेरे में आ गये हैं।








Leave a comment