जालौन-उरई । श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में लोगों के मनोरंजन के लिए लगने वाले झूलों आदि के लिए बोली लगाई गई। जिसमें सर्वाधिक बोली 10 लाख रुपये खेल तमाशों की रही।
नगर में प्रतिवर्ष फौजी पड़ाव की भूमि पर ऐतिहासिक श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। मेले में लोगों की खरीददारी के लिए दुकानों के साथ ही मनोरंजन के लिए झूले, काला जादू, सर्कस, टॉय ट्रेन, मिक्की माउस आदि भी लगाए जाते हैं। जिनका ठेका पालिका द्वारा दिया जाता है। हालांकि पिछले दो वर्ष में कोविड के चलते मेला का आयोजन नहीं हो सका था। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस के पर्व के उपरांत मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए पालिका में झूले व खेल तमाशों के अलावा सोफ्टी, साइकिल स्टैंड व खोंचा वसूली के लिए बोली लगाई गई। झूला व खेल तमाशों की सर्वाधिक बोली बहराइच निवासी निहाल ने लगाई। उन्होंने 10 लाख रुपये की बोली लगाकर झूला व खेल तमाशों का ठेका हासिल किया। इसी प्रकार सोफ्टी कार्नर के लिए 2 लाख 4 हजार 600 रुपये की बोली लगाकर नईम बहराइच ने सोफ्टी लगाने का ठेका हासिल किया। इसके अलावा साइकिल स्टैंड का ठेका 22500 रुपये में बलराम राठौर ने लिया। खोंचा वसूली का ठेका सचिन ताम्रकार को 30 हजार रुपये में मिला। हालांकि इस दौरान खजला की दुकान की बोली नहीं लग सकी। उसकी बोली दिनांक 20 जनवरी को लगाई जाएगी। बोली लगाकर ठेका प्राप्त करने वालों को निर्देश दिए गए कि वह शीघ्र ही मेला स्थल पर अपना सामान लगाना शुरू कर दें। ताकि समय से मेला का आयोजन शुरू हो सके।





Leave a comment