बाइक बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढी कार

जालौन-उरई । बाइक को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर पर चढ़ी। हादसे में कार सवार लोग मामूली रूप से घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी मयंक कुशवाहा अपनी कार से कंथरा निवासी अवनीश एवं उरई निवासी सुरेश व बॉबी के साथ उरई जा रहे थे। देवनगर चौराहे से आगे बंबा के पास एचपी पेट्रोल टैंक के पास बाइक सवार पेट्रोल लेने के लिए फोरलेन के कट से अचानक मुड़ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। कार के डिवाइडर से टकराते से कार के एयरबैग खुलने से आगे बैठे दोनों लोग सुरक्षित बच गए। वहीं, पीछे बैठे दो लोगों को मामूली चोटें आईं। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Leave a comment