कैटल कैचर से गो वंश पकडवाने को पशु क्रूरता बता कर विरोध में सौंपा ज्ञापन

जालौन-उरई । हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कर्मियों द्वारा गोवंशों को पकड़ने में क्रूरता किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

सर्दी से गोवंशों को बचाव के लिए नगर में आवारा घूम रहे गोवंशों को नगर पालिका द्वारा पकड़वाकर गोशालाओं में भेजा जा रहा है। जिन्हें नगर पालिका की टीम नगर में भ्रमण कर आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर कैटल कैचर वाहन के माध्यम से गोशालाओं में पहुंचाती है। हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष अनूप दीक्षित के नेतृत्व में दीपक याज्ञिक, अंकित बाथम, हर्षित गुप्ता, उपेंद्र याज्ञिक, रुपेश साहू, पवन याज्ञिक, निशांत गुप्ता आदि ने एसडीएम सना अख्तर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर पालिका कर्मियों द्वारा आवारा गोवंशों को पकड़ा जा रहा है। लेकिन इस कार्य को अमानवीय तरीके से किया जा रहा ह ै। पशुओं को बांधकर और घसीटकर उन्हें वाहन में डाला जा रहा है। यह कृत्य पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। इसको देखकर हिंदू संगठनों रोष व्याप्त है। कहा कि यदि पशुओं को पकड़ा जा रहा है तो उनके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार न किया जाए। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a comment