जालौन-उरई । परिवार एक कमरे में सोता रहा दूसरे कमरे से चोर 8 हजार रुपये नगद समेत लगभग एक लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हथेरी निवासी शीशपाल ने पुलिस को बताया कि वह उनकी पत्नी राजकुमारी रात में खाना खाकर सो गए। सुबह जब नींद खुली तो दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने 8 हजार रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र, बेसर, नाक के 3 फूल, चांदी की पायल, तोड़िया के साथ ही घर में रखा 2 किग्रा भैंस का घी भी चोरी कर ले गए। चोर छत के सहारे घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और चोरी को लेकर जानकारी की। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।






Leave a comment