कुठौंद-उरई। यमुना के शेरगढ घाट पुल पर आटो के टक्कर मारने से बाइक सवार दम्पत्ति घायल हो गये जो इलाज के लिये कानपुर जा रहे थे।
घायल ऊमरी निवासी राकेश कुमार (48 वर्ष) और उनकी पत्नी सरोज देवी (46 वर्ष) को औरेया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राकेश ने बताया कि आटो में टमाटर की के्रटे लदी हुयी थी और उसने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मारी व भाग निकला । वे आटो का नंबर भी नहीं देख पाये।





Leave a comment