जयपुरिया में सडक सुरक्षा गोष्ठी, डीएम ने वाहन चलाते समय की हिदायतों को कराया स्मरण


उरई। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने स्कूली बच्चों से कहा है कि आप अपने परिवार में और पडोस के लोगों को हेलमेट और सीट बैल्ट वाहन में बैठते समय लगाने के लिये जागरूक करें जिससे सडक दुर्घटनाओं के कारण होने वाली अनहोनी को रोका जा सके।
      गुरूवार को एमआर जयपुरिया स्कूल में राष्ट्रीय सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निबंध एवं क्विज प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं जिसमें जिलाधिकारी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था । प्रतियोगिता में स्कूलों ने प्रतिभाग किया जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय इंटर काॅलेज , आचार्य नरेन्द्र देव इंटर काॅलेज , मार्निग स्टार चिल्ड्रन एकेडमी, रामजी लाल बालिका इंटर काॅलेज व जयपुरिया स्कूल के 5-5 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में निकिता जीजीआईसी ने प्रथम और तनु गुप्ता जयपुरिया स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जयपुरिया ने प्रथम स्थान और जीआईसी के छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र व पुरूस्कार दिये ।
      इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम विनय पाण्डेय , एआरटीओ द्वितीय उमेश सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह डा0 ब्रम्हानंद खरे , ममता स्वर्णकार , आकांक्षा निगम , राघवेन्द्र झां , जयपुरिया के प्रबंध निदेशक संस्कृति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment