कुठौंद-उरई। जमीन के विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने ही ग्राम प्रधान देवनपुरवा पर हमला बोल दिया। उनकी पत्नी और उनके साथ मारपीट की और उनकी बुलेरो के सीसे तोड दिये।
      प्रधान विनोद राठौर ने इसे लेकर श्रीकृष्ण, संजय , ममता, नीरज आदि लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया किया प्रधान के साथ मारपीट करने वाले उनके परिवार के ही लोग है जिनसे उनका जमीन को लेकर विवाद है जबकि प्रधान विनोद राठौर का कहना है कि आरोपित रोजाना जुआ व शराब के लिये उनसे पैसे मांगते है जिसे देने से मना करने पर उन्होने हमला करने की जुर्रत कर डाली ।

Leave a comment