उरई | एट पुलिस ने विरासनी के कबूतरे के डेरे पर सटीक सूचना के आधार पर छापामारी करके कच्ची शराब उतारते हुए 3 लोगों को रँगे हाथों पकड़ा | मौके पर भारी मात्रा में कच्ची शराब , अवैध शराब तैयार करने का सामान और यूरिया बरामद हुई जिससे शराब का नशा बढ़ने के साथ साथ शराब जहरीली तक हो जाती है |
इस कामयाबी के कर्णधार एट के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण सिंह ने बताया कि मौके पर खडी तीन मोटर साइकिलें भी जब्त की गयी हैं जिनके बारे में संदेह है कि यहाँ तैयार होने वाली मिलावटी शराब इन्हीं मोटर साइकिलों के जरिये ढोई जाती थी |
गिरफ्तार कबूतरों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अलावा आई पी सी की संगीन धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है ताकि इनको आसानी से जमानत न मिल सके |







Leave a comment