कोंच-उरई | नगर में  कैलिया रोड पर  खुर्रम शाह दाता तकिया के पास संचालित  आयुर्वेद अमूल्या वेलनेस सेंटर का शुक्रवार को मुख्य अतिथि के बतौर आमंत्रित  बार संघ के पूर्व अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरोठिया ने विधि विधान से फीता काट कर उद्घाटन किया | इस अवसर पर विज्ञान विशारद सीरोठिया ने कहा कि यह सेंटर कोंच क्षेत्र के लिए अच्छा साबित होगा |  उन्होंने कहा कि लोगो को आज आयुर्वेद की दवाओं पर विश्वास बढ़  रहा है क्योंकि लोगो को इनसे प्रत्यक्ष  लाभ भी मिल रहा है |  इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह,  जितेंद्र कौशल,  डा ए एस खान और ठेकेदार पप्पू चौधरी निजामउद्दीन सहित कई लोग मौजूद रहे  |

इस दोरान डा ए एस खान ने बताया है कि यहाँ इस सेंटर पर तमाम रोगों की जांच भी की जाती है और एक्युप्रेशर् चिकित्सा के बारे में परामर्श निशुल्क दिया जाएगा   जिसका समय  दो बजे से छह बजे तक होगा   |

Leave a comment