कालपी-उरई | कालपी हाथ कागज निर्माता समिति के  एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी चांदनी सिंह से मिलकर हाथ कागज उद्योग की समस्याओं पर चर्चा की | इस दौरान  एक मांग पत्र भी उन्हें सौंपा गया |

जिला अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कालपी में अति शीघ्र सीटीपी लगने जा रहा है | सीटीपी लगने से हाथ कागज उद्योग की सबसे विकराल समस्या जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित है दूर हो जायेगी तथा कालपी के कागज उद्योग को मिलने वाले तमाम प्रकार के पत्रों का समापन भी हो जाएगा ।

  अभी हाल ही में नगरपालिका कालपी एवं विद्युत विभाग ने कागज उद्योगों के साथ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने की नोटिस दी थी | उन पत्रों का भी आज समाधान हो गया है।

   प्रतिनिधिमंडल में उद्योग विभाग के उपायुक्त योगेश कामेश्वर एवं हाथ कागज निर्माता समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी , रवि नाथ गुप्ता , कुलदीप नारायण शुक्ला , विनीत गुप्ता तथा भोला शर्मा आदि थे |

Leave a comment