उरई | क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव हेतु शुक्रवार को जिले भी अधिसूचना जारी कर दी गयी है जिसके मुताबिक़ नाम निर्देशन पत्रो को जमा करने का अंतिम दिनांक व समय 24 जनवरी 2023(पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक), नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा का दिनांक व समय 25 जनवरी 2023(पूर्वाह्न 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक), उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 27 जनवरी 2023(पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक), प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 27 जनवरी 2023(अपराह्न 03:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक), मतदान का दिनांक व समय 09 फरवरी 2023(प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक), मतगणना का दिनांक व समय 10 फरवरी 2023(प्रातः 08:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) होगा ।

उक्त उप निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय नामांकन पत्रों के दाखिल करने , उनकी संवीक्षा करने , उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी। उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। संदर्भित निर्वाचन कोविड-19 व अन्य किसी महामारी के सम्बन्ध में राज्य आपदा प्रबन्ध राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशो का कड़ाई के साथ अनुपालन कराते हुए सम्पन्न कराए जायेंगे ।।

Leave a comment