आटा थाने में भी शातिर अपराधियों पर अर्जुन सिंह का कहर जारी, 20 वर्षाे से फरार गैंगस्टर को दबोचा


उरई। एसओजी प्रभारी के रूप में कई बडी वारदातांे के खुलासे और संगीन अपराधियो  को ताबडतोड दबोचकर कामयाबी के  झण्डे गाडने वाले सब इंस्पेक्टर अर्जुुन सिंह चैहान ने आटा थाने की संभालने के बाद यहां भी इस क्रम को जारी रखा है। शनिवार को उन्होंने 20 वर्षो से फरार चल रहे गैंगस्टर को गिरफ्तार करके एसपी ईराज राजा को शानदार उपहार दिया है।
    कालपी के क्षेत्राधिकारी राम सिंह ने बताया कि पकडा गया बदमाश राजेश निवासी काकादेव कानपुर महानगर शातिर अपराधी है जिसके गैंग के खिलाफ वर्ष 2003 में आटा थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा कायम हुआ था आज तक नहीं पकडा जा सका था। पुलिस अधीक्षक के स्तर से इस पर 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया फिर भी यह पुलिस के शिकंजे में नही फसा ।
     आटा थाने की कमान संभालने के बाद अर्जुन सिंह ने लंबे समय से फरार चले आ रहे अपराधियों की सूची खगाली तो राजेश का नाम सबसे ऊपर पाया नतीजतन पुलिस का इकबाल बुलंद रखने के लिये उन्होंने सर्वप्रथम राजेश को सींखचों के भीतर पहुंचाने का टारगेट तय कर लिया जिस पर काम करते हुये आखिर आज उन्होंने उसे पकड ही लिया । क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिये राजेश को आटा पुलिस ने आज न्यायालय के सामने पेश कर दिया ।

Leave a comment