उरई। राजकीय मेडिकल काॅलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा0 द्विजेन्द्रनाथ को स्वशासी राज्य चिकित्सा महा विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है । यह महाविद्यालय निर्माणाधीन स्थिति में है जिसे सत्र 2023-24 में पूर्ण रूप से संचालित किया जाना है।
डा0 द्विजेन्द्रनाथ का उरई का कार्यकाल विवादास्पद रहा है। पैरा मेडिकल स्टाफ की संविदा पर कार्यरत एक महिलाकर्मी ने उनपर तमाम आरोप लगाते हुये जहरीला पदार्थ खा लिया था जिस पर काफी हंगामा हुआ था । उन्हें नेताआंे और मीडिया को हर तरह से मैनेज करने में महारथ हासिल थी जिससे उनके क्रिया कलापों पर पर्दा पडा रहता था ।






Leave a comment