माधौगढ़-आवारा जानवरों की समस्याओं से आए दिन लोगों को दो-चार होना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना में रेंढ़र थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिता-पुत्र जब सामान लेने रेंढ़र जा रहे थे। तभी आवारा जानवरों की टक्कर से हसुपुरा गांव के पास दुर्घटना हो गई। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर हालत में पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
बिल्डिंग मेटेरियल का सामान लेने जा रहे थे रेंढ़र,तभी हुआ हादसा
तोरना निवासी रामरूप( 50) पुत्र घनश्याम अपने पुत्र यदवीर के साथ घर का सामान लेने रेंढ़र जा रहे थे। तभी हसुपुरा गांव के पास आवारा जानवरों से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर ही पिता रामरूप की मौत हो गयी जबकि बेटा बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी तो रेंढ़र थाना से थानाध्यक्ष बलिराज व एसआई नन्हेलाल ने पहुंचकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया। जिसमें पिता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और बेटे को रेफर कर दिया।
हेलमेट न पहनना जान पर भारी
मृतक का बेटा घर से निकलते समय काश! हेलमेट पहने होता तो शायद आवारा जानवरों की टक्कर में इतनी बड़ी घटना न होती। लेकिन दोनों के हेलमेट न पहनने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है,वहीं थानाध्यक्ष ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया







Leave a comment