उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में शेरगढ घाट यमुना सेतु पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला पुल से नीचे कूदने की जिद करने लगी। इसी बीच उसके परिजनों ने आकर किसी तरह उसे रोका । इस दृश्य के कारण पुल पर भीड लग गयी।
महिला का नाम नीलम (32वर्ष) पत्नी मनोज राजपूत निवासी शंकरपुर पता चला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला घर में पति से हुये झगडे के कारण गुस्से में थी। पूरी घटना का वीडियों बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो जिले भर में चर्चा का विषय रहा।






Leave a comment