
उरई | सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दयानंद वैदिक कॉलेज के सेमिनार हाल में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रथमतया सड़क सुरक्षा जागरुकता से संबंधित वीडियोस दिखाए गए। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को कैरियर गाइडेंस कार्यशाला के अंतर्गत उनके कैरियर से संबंधित सभी प्रश्नों का समाधान किया गया तथा उन्हें सकारात्मक सोच हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस विषय पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए जिसमें प्रथम सत्र में मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ माधुरी रावत द्वारा प्रतिभागियों को विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों को कैरियर बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ सुरेंद्र यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया। शूभप्रिया द्वारा प्रतिभागियों को मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ शैलजा गुप्ता द्वारा बच्चों को सकारात्मक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में बढ़-चढ़कर सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने प्रश्नों को पूछा गया । इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि दत्त दीक्षित ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को सही तथा सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है | इसी सिलसिले में नेहरू युवा केंद्र द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है | इस अवसर पर आलोक द्विवेदी, नेहा सत्यम , विशाल, देवराज , सुमित , समरीन बानो , स्नेहा चौधरी , सोनिया शर्मा, कीर्ति इत्यादि उपस्थित रहे।







Leave a comment