परीक्षा पे चर्चा के तहत आयोजित हुयी चित्रकला प्रतियोगिता


उरई। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में केन्द्रीय लघु , सूक्ष्म और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा के मुख्य आतिथ्य में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विजेताओं को बाद में मंत्री जी ने पुरस्कार वितरित किये।
    कार्यक्रम के लिये बनायी गयी जिला स्तरीय समिति में भास्कर अवस्थी, अजय इटौरिया, रोहित विनायक , विवेक जी , नीरज जी , प्रीती गुप्ता , कुमारी मंजूरानी एडवोकेट , गरिमा पाठक को शामिल किया गया था। इस टीम ने 10 दिन तक विद्यालयों में जाकर पुरस्कार में प्रतिभाग करने के लिये संपर्क साधा । उनकी मेहनत से 532 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिनमें एल्ड्रिच स्कूल के 382 बच्चे थे ।
     कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना , सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा , माधौगढ विधायक मूलचन्द्र निरंजन और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी आदि की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही । संचालन विवेक कुशवाहा ने किया । 

Leave a comment