उरई (सूoविo)l जिला सैनिक कल्याण एवं  पुनर्वास अधिकारी कर्नल सुनील दत्त शर्मा (अoप्राo)ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों / विधवाओं एवं उनके आश्रितों को सूचित किया जाता है कि जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 28 जनवरी, 2023 को आहूत की गयी है। अस्तु अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र लिखित रूप में दिनांक 27 जनवरी, 2023 तक कार्यालय में जमा कराने का कष्ट करें। जिससे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उक्त बैठक में बुलाया जा सके। आप सभी से अनुरोध है कि दिनांक 28 जनवरी, 2023 को सुबह 10:00 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सभाकक्ष में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Leave a comment