सभी ग्रामीण व शहरी उपचार  केन्द्रों पर आयोजित किये गए स्वास्थ्य मेले  

उरई | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा ने जनपद के 30 ग्रामीण तथा 06 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया गया जिनमें 62 चिकित्सकों तथा 172 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा चिकित्सीय कार्य किया गया |  686 पुरुषो तथा 540 महिलाओं सहित 1447 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिसमें 221 बच्चे भी शामिल थे  |

133 आयुष्मान कार्ड बनाये गये 25 व्यक्तियों का कोविड एण्टीजन टेस्ट किया गया। 31 रोगियों की मलेरिया कार्ड द्वारा जांच तथा 04 रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच की गयी  | 19 व्यक्तियों की आखों का परीक्षण किया गया 52 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया, 08 रोगियों को उपचार हेतु उच्च केन्दों पर संदर्भित कर एम्बुलेन्स द्वारा भेजा गया 120 बुखार के रोगी, 206 लीवर सम्बन्धी समस्याओं के 180 श्वसन संबन्धी समस्यायों, 60 डायविटीज के रोगी सबसे अधिक 266 त्वचा संबन्धी रोगों के रोगी 06 खून की कमी के तथा 41 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे तथा उनको उपचार प्रदान किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एन०डी० शर्मा द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदूपुरा और नावली में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया गया। पी०एच०सी० सदूपुरा में निरीक्षण के समय 1:00 बजे तक 38 रोगियों का परीक्षण किया गया था |  एल०टी० विनय समय से पहले चले गए थे स्पष्टीकरण मांगा गया पी०एच०सी० नावली का 1:40 बजे निरीक्षण किया गया 27 रोगी निरीक्षण के समय तक देखे गये थे |  डा० नीलम अनुपस्थित मिली इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है एवं एक दिन का वेतन बाधित किया गया है।

Leave a comment