उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक वृद्धा को खेत में काम करते समय गोली मार दी गयी। घटना के बाद पुलिस की विफलता के विरोध में जाम लगा दिया जिन्हें जल्द ही तितर बितर कर दिया गया। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने जाम लगाने वालों को अराजक तत्व बताते हुये उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
       विवरण के अनुसार जालौन शहर के मुहल्ला खंडेराव निवासी कुसुमा (70 वर्ष) शाम को खेत में काम कर रही थी। वहां एक युवक को संदिग्ध स्थिति में घूमते देख उन्होंने टोक दिया तो वह बिफर गया और तमंचा निकाल कर उन्हें गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक इरड राजा ने बताया कि हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है।
      उधर वृद्धा को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उनके परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्वयं पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया । फील्ड यूनिट को भी जांच के लिये बुलाया गया है।

Leave a comment