जालौन-उरई । पत्नी के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी रवि कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके पति आए दिन उसके साथ गाली, गलौज कर मारपीट करते रहते हैं। जिससे वह परेशान हैं। घर का महौल भी खराब हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी। तभी पति वहां आए और गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a comment