जालौन-उरई । रात के समय निकल रहे बालू के ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पकड़े गए 3 ओवरलोड ट्रकों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
ओवरलोड ट्रकों से जहां राजस्व का नुकसान होता है तो वहीं सड़क भी खराब होती है। सर्दी के मौसम में रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर ओवरलोड मौरम निकाली जा रही है। इसकी जानकारी होने पर परिवहन विभाग की टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चेकिंग अभियान चलाया और चेकिंग के दौरान बालू के 2 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। परिवहन विभाग की टीम ने पकड़े गए बालू के ओवरलोड ट्रकों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस संदर्भ में एआरटीओ उमेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों पर जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल ट्रकों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।






Leave a comment