उरई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी को तानाशाह पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के हाल के आंदोलन ने युवाओं में वैचारिक क्रान्ति पैदा करने का काम किया है जिससे सरकार की मनमानी पर रोक लग सकी । उन्होंने कहा कि यूनियन का अगला आंदोलन देशभर में वैचारिक क्रान्ति की अलख जगाने के लिये है।
मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये राकेश टिकैत ने झांसी रोड स्थित रघुवीर धाम मैरिज हाॅल में पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के समय यह बात कही । उन्होंने कहा कि देश में आंदोलनों की बहुत जरूरत है। देश को आजादी आंदोलनों की बदौलत ही मिली । हाल के वर्षो में आंदोलन की संस्कृति की लौ मद्धिम हो गयी थी जिसे किसान यूनियन ने फिर से तीव्रता के साथ प्रज्जवलित कर दिया। यूनियन का अंगला आंदोलन वैचारिक क्रांति की ज्वाला को और तेज करने के लिये होगा।







Leave a comment