बेटियाँ जन्मी तो जिला चिकित्सालय में माहौल हुआ गुलजार , धूमधाम से मना जश्न

उरई। जिला महिला चिकित्सालय में आज जन्मी सात बेटियों के माता-पिता को महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्मानित किया गया | इस दौरान  कन्या जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हें कन्या गौरव सम्मान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया | हर्षोल्लास के साथ मिठाईयां बांटी गई। बेटियां बोझ नहीं है, बेटियां घर की खुशियां हैं ,बेटियों को सुरक्षित करें घर परिवार व समाज संस्कारित होगा  । इस उद्देश्य के साथ जिला महिला चिकित्सालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

पारूल पत्नी गुड्डू , सुलोचना पत्नी अखिलेश,  पूनम पत्नी अखिलेश , सोनम पत्नी राजबहादुर,  रोशनी पत्नी समीर व हाजरा पत्नी शान की नवजात जन्मी बेटियों के जन्म के उपलक्ष्य में मंगलवार को  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने आज जन्मी नवजात कन्या बालिकाओं को गर्म कपड़े, मिठाईयां व कन्या गौरव सम्मान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । साथ ही सामूहिक रूप से केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया तथा उपस्थित समस्त लोगों का मुंह मीठा कराया |  साथ ही डा पौत्स्यायन ने बताया कि अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं है इनके लिए सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा तक सतत पर्यवेक्षण करते हुए ₹15000 प्रदान करती है जिससे इनकी  देखभाल ही नही बल्कि इनकी शिक्षा व स्वास्थ्य का भरपूर व्यवस्था की जा सके।  बेटियों को जीने का अवसर प्रदान करें ताकि वे  सर्जना में सहभागिता निभाते हुए बेहतर समाज की परिकल्पना को साकार कर सकें ।

   आज के कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र की अलकमा अख्तर , नीतू , वन स्टॉप सेंटर से रिचा दिवेदी, रागिनी, ज्योति ,सर्वेश ,अर्चना जितेंद्र व सुरेश ने प्रतिभाग किया।

Leave a comment