माता रमाबाई के जीवन संघर्ष को किया याद, 125वीं जयंती पर सभा का आयोजन


उरई। बाबा साहब डा0 अम्बेडकर की पत्नी रमाबाई अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर ग्राम आटा के डा0 अम्बेडकर इण्टर काॅलेज में बुन्देलखण्ड दलित अधिकार मंच और दलित फाउंडेशन टीम ने सभा का आयोजन किया। इस दौरान माता रमाबाई को पुष्प अर्पण के साथ उनके जीवन संघर्ष को याद किया गया।
     इस मौके पर सतारा महाराष्ट्र जहां बाबा साहब डा0 अम्बेडकर ने कक्षा 5 तक पढाई की थी वहीं से पधारे दलित फाउंडेशन के डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप जी मोरे ने बताया कि माता रमाबाई ने बाबा साहब को सबसे ज्यादा आत्मबल दिया, तब बाबा साहब पूरे देश व समुदाय के लिये कार्य कर पाये इसलिये हम सबको उनके योगदान को जरूर ही याद करना चाहिये।
     डा0 अम्बेडकर इण्टर काॅलेज आटा के प्रबंधक तिलक चन्द्र अहिरवार व प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने माता रमाबाई के जीवन आदर्श का प्रकाश डाला। महिला लीडर राजेश्वरी गौतम व रीता देवी ने कहा कि हम महिलाओं को माता रमाबाई से बहुत पे्ररणा मिलती है। बुन्देलखण्ड दलित अधिकार मंच के संयोजक कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहा कि आज महिला सम्मान के लिये कार्य करना ही माता रमाबाई को सच्ची श्रद्धाजलि अर्पित करना है। दलित फाउंडेशन टीम के साथी अजीत, विमल बौद्ध , संजय बाल्मीकि , राजकुमार जाटव , कृष्ण कुमार , रामकुमार गौतम , राखी बाल्मीकि , वर्षा , योग शिक्षा , खुशी , सरिता , रोशनी , संध्या भाष्कर , विद्यालय स्टाफ अनिरूद्ध सागर , अरूण कुमार , शिवनाथ , देवराज , आनन्द कुमार , प्रीति , वैशाली , वीर सिंह व हृदेश आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment