सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य देवेश प्रताप सिंह का उज्जैन जाते हुये उरई में भव्य स्वागत


उरई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत देश व्यापी संगठन सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11 व 12 फरवरी को मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री शंकराचार्य मठ में होगी।
    इस क्रम में उज्जैन जाते समय अवध प्रान्त के पूर्व संगठन प्रमुख व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य देवेश प्रताप सिंह का जेल रोड स्थित जिला कार्यालय पर सहकार भारती के जिला पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस  अवसर पर सहकार भारती के उत्तर प्रदेश महामंत्री डा0 प्रवीण सिंह जादौन, सहकार भारती पैक्स प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुरजीत सिंह, सोमेंश सोमेन्द्र सिंह , विभाग सह संयोजक उदय प्रताप सिंह, जिला संगठन प्रमुख सियाशरण व्यास , सह संगठन प्रमुख राजकुमार गुप्ता, महामंत्री श्यामकरण प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राहुल समाधिया, कुन्दन सिंह , रविन्द्र सिंह परमार राहुल उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  

Leave a comment