उरई । जनपद से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ एक माँ ने ही अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी माँ को गिरफ्तार कर लिया है।
डायल 112 पर पति ने दी सूचना
घटना आज दिनांक 03.11.2026 की है। कॉलर राजेश बरार ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी पत्नी पारो ने उसके पुत्र ऋतिक उम्र करीब 1.5 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी है।
सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माँ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
इस मामले में मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।





Leave a Reply