जब लोहिया जी ने सौ का नोट मुलायम सिंह की जेब में डाल दिया

उरई । समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया  जिसका संचालन वीरेंद्र सिंह यादव ने किया। गोष्ठी में उपस्थित सपा नेताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया के समाजवादी चिंतन पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री नारायण दास अहिरवार ने कहा कि लोहिया जी जीवन की आखरी सांस तक समाजवादी विचारधारा के साथ संघर्षरत रहे। उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर ने कहा कि लोहिया जी समाजवादी चिंतक ही नहीं, बल्कि एक कर्मवीर भी थे । उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलनों का नेतृत्व किया और समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा कि लोहिया जी का जन्म एक बनिया परिवार में हुआ था। वह समाजवादी चिंतक के साथ-साथ समाजवादी विचारधारा के उग्र प्रचारक थे । वे जीवन पर्यन्त भारत में समाजवादी विचारों के अनुरूप संघर्ष करते रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव  और डॉक्टर लोहिया के संबंधों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव को डॉक्टर लोहिया जी बहुत चाहते थे। एक बार डॉक्टर लोहिया ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव से पूछा कि आप पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रचार प्रसार करने जाते हो जेब में कुछ रखते हो या नहीं तो नेताजी मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैं जेब में लहिया और चना रखता हूं। जब भूख लगती है तो खा लेता हूं । जिस गांव में जिसके घर जाता हूं वहां खाने को और रहने को मिल ही जाता है।  नेताजी की ऐसी बातों को सुनकर लोहिया जी ने सौ का नोट निकालकर उनकी जेब में रख दिया। उन्होंने कहा कि नेता जी भी डॉ राम मनोहर लोहिया को बहुत मानते थे। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी  डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए पार्टी को मजबूती से चला रहे हैं।  समाजवादी पार्टी डा लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करेगी।  गोष्ठी में उपस्थित नेताओं ने भी डॉ राम मनोहर लोहिया के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके चित्र पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया | इस मौक‌ पूर्व जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन,जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, माधौगढ़ के पूर्व  ब्लाक प्रमुख  सुदामा दीक्षित,नगर अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव, वरिष्ठ सपा नेता राम रतन प्रजापति, मुन्नी लाल प्रजापति, प्रताप सिंह यादव,संतोष कोरी, ज्ञान सिंह राजपूत ,हबीब खां, ख्याली बाबू , अनिरुद्ध द्विवेदी, शनि यादव, भूप सिंह श्रीवास, बबलू अहिरवार, विवेक शुक्ला भदरेखी, राहुल बाबा, प्रिंस कुशवाहा, नूरी बानो,जीतू कुकरगांव आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment