उरई।
जिला मुुख्यालय की उरई नगर पालिका के अध्यक्ष पद और 34 वार्ड सदस्यों की मतगणना कडी सुरक्षा के बीच राजकीय इण्टर काॅलेज परिसर में होगी। यहीं कोटरा और एट नगर पंचायतों की मतगणना भी की जायेगी।
04 मई को पहले चरण में जिले की चार नगर पालिकाओं व सात नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव का यह चरण निर्विघ्न पूरा होने के बाद अब प्रशासन 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटा है। उरई तहसील में 03 नगर निकाय क्षेत्र है। जिनमें उरई नगर पालिका और एट व कोटरा नगर पंचायते शामिल है।
इन तीनों नगर निकायों की मत पेटिया रखने के लिए जीआईसी में स्ट्राॅग रूम बनाया गया है। तीनों नगर निकायों की गणना भी जीआईसी मंे ही होगी। उरई नगर पालिका की मतगणना 62 टेबिलों पर करायी जायेंगी। जबकि एट नगर पंचायत के लिए 0६ टेबिले और कोटरा नगर पंचायत के लिए 04 टेबिले बनायी गयी है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोतीलाल उरई तहसील के साथ-साथ पूरे जिले के सुपर जोनल मतगणना बनाये गये है।
ध्यान रहे कि जिले की सबसे हाॅट मानी जाने वाली उरई नगर पालिका में अध्यक्ष पद के 11 उम्मीदवार है जिनमें भाजपा की रेखा वर्मा, बसपा की गिरजा चैधरी, सपा की कुसमारानी के बीच मुख्य तौर पर मुकाबला माना जा रहा है हालांकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व ओबेसी की पार्टी ने भी यहां जोर आजमाइश की है।







Leave a comment