![]() ![]() | |||
![]() | |||
जालौन-उरई।
सीबीएसई की हाईस्कूल और इण्टर की परीक्षा के परिणाम आज घोषित हो गये जिसमें हमेशा की तरह नगर के जाने माने एमएल कान्वेन्ट स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का कमाल राष्ट्रीय स्तर तक की मेरिट सूची में स्थान बनाकर दिखाया।
हाईस्कूल के रिजल्ट में विद्यालय और परिवार का नाम जगमग करने वालों में शामिल है अमन यादव जिन्हें 88 प्रतिशत अंक मिले। इसके अलावा रितिक सोनी ने 75 प्रतिशत, अन्तिमा सेंगर, मिति दीक्षित, अंश पटेल, आयुष राजावत, मोहिनी यादव ने भी 75-75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का गौरव बढाया।
केन्द्रीय बोर्ड की इंटर परीक्षा में भी एमएल कांवेन्ट के कई विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल किये। जिनमें 85 प्रतिशत अंक लेकर विशाल सर्वोच्च स्थान पर रहे। रिया खान और केशव गुप्ता को 80-80 प्रतिशत अंक मिले। श्रेया गुप्ता, माही चंचैंधिया, अनुष्का गुप्ता, वेदान्त का भी प्रदर्शन गर्व करने योग्य रहा।
स्कूल के प्रबन्धक गौरव गुप्ता, प्रधानाचार्य उदय पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी सर, अनुराग सर, बलवीर सर, सादिक सर, प्रिन्स सर, शालिनी मैडम, गोपाल मिश्रा सर, रितेश सर एवं श्यामानन्द त्रिपाठी ने इन विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इनके द्वारा इसी प्रकार यश पताका फहराने की मंगल कामना की।








Leave a comment