उरई।
कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरो को दबोच कर उनकी निशान देही पर उनके द्वारा चोरी कर हथियायी गई तीन गाडिया बरामद की। पुलिस का कहना है कि इन्हें रिमाण्ड पर लेकर बाइक चोरी के और मामलों का पता लगाने की कोशिश की जायेगी।
बाइक चोरी की घटनाओं में पहले के वर्षों की तुलना में वर्तमान में कमी तो आयी है लेकिन अभी ऐसी वारदातों पर पूरी तरह विराम नहीं लग पाया है। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक इराज राजा के निर्देश है कि एक भी बाइक चोरी की शिकायत मिलने पर उसे वर्कआउट करने में कोई कसर न छोडी जाये ताकि भविष्य में बाइक चोर सदा के लिए वारदातें करने से तौबा कर ले।
एसपी के इस फरमान के कारण उरई कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना को ट्रेस करने केे लिए जब पुलिस ने पूरा जोर लगाया तो उसके हाथ कथित चोरों के गिरेबान तक पहुंच ही गये। पकडे गये बाइक चोरों के नाम संजय पाण्डे उर्फ चेला निवासी लहरियापुरवा खलील बैण्ड के पास उरई और अनुराग परमार निवासी ग्राम जरूहौलिया थाना कोतवाली औरेया बताये गये है। इनके पास से एक हीरो स्पलेण्डर प्लस, एक होण्डा साइन और एक होरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल मिली है। जिसमें नगर से कुछ समय पूर्व चोरी हुई हीरो एचएफ डिलक्स गाडी भी शमिल है।

Leave a comment