कोंच-उरई।
स्थानीय गहोई धर्मशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न रोगांे से पीडित मरीजों की भीड उमड पडी। विशेषज्ञ डाक्टरों ने उन्हें देखा और उचित परामर्श व उपचार दिया।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने विद्या की देवी सरस्वती जी के चित्र पर तिलक लगाकर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मनुष्य के जीवन का सबसे बडा धन उसका स्वास्थ्य है जिसको ठीक रखने के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत पुनीत काल माना जाता है। उन्होंने कहा कि कोंच जैसी छोटी जगह पर नाक, कान, गला, हड्डी आदि के विशेषज्ञ डाक्टर और एमडी फिजिशियन की मौजूदगी की शिविर की सार्थकता सिद्व करती है। निश्चित तौर पर इससे रोगियों को लाभ मिलेगा।
शिविर के आयोजक नीतू गुप्ता विरगवा और जीतू गुप्ता ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल ट्रामा सेंटर झांसी से डा0 अनुराग गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 निशा गुप्ता, जनरल फिजिशियन डा0 आकाश गुप्ता, नाक, कान, गला केंसर रोग विशेषज्ञ डा0 एसएस निंरजन डा0एसएस निरंजन फैमिली फिजिशियन, आशुतोष मिश्रा एमडी आदि ने मरीजों को देखा। शिविर में रवि गौतम बिरगुवां प्रधान केसरीमल तरसौलिया, विकास पटेल धनौरा, आशुतोष मिश्रा, विकास पटेल, रामजी गुप्ता सभासद, दंगल यादव, प्रणव मिश्रा, मनीष नगरिया, कपिल, अनिल पटैरिया सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।






Leave a comment