उरई।
बहुजन समाजसेवियों ने दिव्यांग को रोजगार से जोडने के लिए ट्राईस्कूटी गिफ्ट करने के साथ-साथ उसका आर्थिक सहयोग भी किया जिससे वह व्यवसाय करके अपनी जीविका चला सके। ट्राईस्कूटी मिलने के बाद दिव्यागं के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखायी दी। उसने आर्थिक सहायता करने वाले सभी समाजसेवियों का अभार जताया और कहा कि स्कूटी मिलने से उसे प्राइवेट कोंचिग के सिलसिले में घरों में जाने में सहूलियत हो जायेगी।
अवगत करा दे कि कदौरा थाना क्षेत्र के चन्दरसी गांव निवासी शिवकुमार एक वर्ष पहले हुयी सडक दुर्घटना में अपना एक पैर गवा चुके थे और दूसरा पैर भी दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। इससे उन पर विपत्ति का पहाड टूट पडा। कोचिंग पढाने के लिए लोगों के घरों में जाते थे। जिसमें रूकावट आ जाने से उनके लिए जीवन निर्वाह मुश्किल हो गया। शिवकुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से सुधीजनों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई तो आॅल आरक्षित टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर सिंह शास्त्री, दोहरे समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकान्त दोहरे ने अन्य समाज सेवियों के साथ उनसे उरई में मुलाकात की तो शिवकुमार ने उनसे अनुरोध किया कि वे कोई पुरानी स्कूटी दिला दे जिससे पहले की तरह कोंचिग पढाकर वे जीवन यापन कर सके। समाजसेवी रमाकान्त दोहरे और सुन्दर सिंह शास्त्री ने उनकी मदद का वीडा उठाया और सोशल मीडिया पर उनकी मदद के लिए गुहार लगाना शुरू किया तो देखते देखते दिव्यांग शिवकुमार के लिए लोगों ने एक लाख से भी ज्यादा की नगद मदद दे डाली। समाज सेवियों ने इस रकम से उसके लिए ट्राईस्कूटी भेंट कर दी और नगद में भी पर्याप्त सहायता दे डाली। शिवकुमार का लोगों के इस अनुग्रह से ढांढस बंधा और अब जिंदगी की गाडी चलाने के लिए उसमें नये जोश और उत्साह का संचार हो गया है।
उसे स्कूटी सुपुर्द करते समय भावपूर्ण माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रमाकान्त दोहरे और सुन्दर सिंह शास्त्री के अलावा राम अवतार सिंह गौतम, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम, सुनील कुमार, शशिकान्त, देवेन्द्र जाटव, संतकुमार शिरोमणि, रमाकान्त चैधरी, राम अवतार बीजापुर, मिस्टर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रमाकान्त दोहरे ने आर्थिक सहयोग करने वाले सभी सहृदय लोगों को धन्यवाद दिया।







Leave a comment