सिरसाकलार-उरई।
नये पदस्थ किये गये थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील ने आज विधिवत अपना कार्यभार सम्भाल लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने सहयोगियों के साथ स्टाफ मीटिंग की और आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी।
मंगलवार की रात तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक केपी सरोज को इसी पद पर एट थाने के लिए स्थानांन्तरित कर दिया गया था। उनके स्थान पर दिनेश कुरील की नियुक्ति की गयी थी। दिनेश कुरील ने आते ही चुस्त दुरूस्त कार्यशैली का परिचय दे डाला। स्टाफ के साथ मीटिंग में सहयोगियों उपनिरीक्षकों से उन्होंने पेशेवर अपराधियों को जेल भेजने और लम्बित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिये कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं पर गम्भीरता दिखाई जाये और उनसे सम्बन्धित शिकायतों में तत्परता पूर्वक कार्यवाही की जाये। उन्होंने क्षेत्र में नशाखोरी और जुआ के अड्डे संचालित न होने देने के निर्देश दिये। अपराध नियंत्रण में जन सहयोग प्राप्त करने और इसके लिये गांवों में बैठकें, चैपाल आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में उपनिरीक्षक मूल चन्द्र यादव, रामेश सिंह सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।







Leave a comment