ई रिक्शा रैली निकाल पर्यावरण का सन्देश गुंजाया

उरई | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण संबंधित जागृति लाने के लिए ई-रिक्शा रैली निकाली गई

 सभी बीके भाई बहन ई रिक्शा में बैठकर एक-एक पौधा लेकर रैली में शामिल हुए |

रैली में सेवा केंद्र की संचालिका बीके मीना दीदी, बीके सरिता ने पर्यावरण दिवस के नारे ,गीत गुंजाये | यह रैली सुबह 8:00 बजे ब्रह्माकुमारी सेंटर तुलसी नगर से रवाना हुई और सुशील नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र तक पहुंची |  वहां पर सभी भाई बहनों ने पौधरोपण किया |

वृक्षारोपण के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी और जिला जालौन के वरिष्ठ कोषाध्यक्ष आशुतोष जी मौजूद रहे |  उन्होंने भी पौधे रोपे |

शाम को भी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तुलसी नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में पब्लिक प्रोग्राम रखा गया जिसमें बच्चों ने जल जन अभियान की डांस प्रस्तुति दी और बच्चों के द्वारा पर्यावरण की थीम पर  एक ड्रामा प्रस्तुत किया गया |

बीके मीना दीदी ने प्रकृति के पांचों तत्वों को कैसे संरक्षित करें इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए |

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एआरटीओ विनय पांडे ने भी  पौधरोपण किया | साथ ही  पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए \ बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रम को खूब सराहा गया |

Leave a comment