गोष्ठी में पर्यावरण के महत्व को बताया, रोपे पौधे


कोंच-उरई।
भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गायत्री प्रज्ञापीठ पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष सीताराम प्रजापति ने की। मुख्य वक्ता के रूप में रामकृष्ण मिशन से जुड़े कार्यकर्ता गौ सेवक शम्भू पटेल उपस्थित थे। गजराज सिंह सेंगर, रामशंकर छानी, इंजीनियर राजकुमार रेजा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता और अतिथियों ने सबसे पहले स्वामी विवेकानन्द, भारत माता के चित्रों पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त वन्दे मातरम गायन के साथ सभी अतिथियों का कोषाध्यक्ष बलराम डेंगरे, बब्बूराजा, प्रवीन तरसौलिया, ओमजी गुप्ता आदि ने मैडल पहनाकर सम्मान किया। मंदिर में ही स्थापित श्रीराम वाटिका में पांच पौधे रौपित किये गये। तदुपरान्त वक्ताओं की श्रृंखला में बब्बूराजा नरी ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। गजराज सिंह सेंगर ने पर्यावारण को बचाने की आवश्यकता क्यों पड़ी इस पर विचार रखे। शिक्षक रामशंकर छानी ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष अपनी नातिन के जन्मदिन पर तीन पौधे लगाते है जो सुरक्षित रहकर पेड़ बनने की ओर अग्रसर है। कुंवर नरसिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि गौ हमारी माता है। उसकी रक्षा हमें करना चाहिए। मयंक मोहन गुप्ता ने हरे वृक्ष को काटना जीवित व्यक्ति को काटने की तरह क्रूर कर्म है जिसे कभी नहीं करना चाहिए। इंजीनियर राजीव कुमार रेजा ने बताया कि देश में भारत विकास परिषद की हर शाखा में आज पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य वक्ता शम्भू पटेल ने कहा कि भारत विकास परिषद के कार्य सराहनीय है। अमरेन्द्र दुबे, राजकुमार पुजारी, अजीत शाह आदि लोग उपस्थित थे। संचालन रविन्द्र निरंजन ने किया।

Leave a comment