कोंच-उरई।
सार्वजनिक मार्ग को अवरूद्ध न करने की सख्त हिदायत के बावजूद गांवों में दबंग इस तरह की हरकतों से पीछे नहीं हट रहे है। थाना कोंच के बरसेसी गांव की सीमा पत्नी पवन कुमार जाटव ने एसडीएम मंगल सिंह यादव को एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पड़ोसी सीताराम कुशवाहा आम रास्ते में अपने दरवाजे के सामने कच्चे चबूतरे का पक्का निर्माण कर रहे है जिससे रास्ता सकरा हो रहा है। इसी तरह सीताराम, कमलेश, छेदीलाल, शिवदयाल, राजेश आदि ने भी अपने घर के सामने रास्ते में अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते रास्ता इतना सकरा हो गया है कि ट्रैक्टर निकलना तो दूर की बात मोटर साइकिल तक निकलने की गुंजाइश नहीं रह गयी है। प्रधान ने भी लोगो से अपना चबूतरा काटने को कहा था लेकिन अतिक्रमण करने वालों के कानों पर जूं नहीं रैंगी। रास्ता सकरा न होने से दूसरे लोग अपने घरों मे सामान नहीं ला पाते। उन्हें बाहर सामान अनलोड कराके लेबर से उठवाना पड़ता है जिसमें काफी खर्चा हो जाता है। शादी ब्याह में मोटर साइकिलें भी उनके दरवाजे तक नहीं आ पातीं। उन्होंने एसडीएम से कड़ी कार्यवाही कर आम रास्ते में दबंगो के अतिक्रमण खत्म कराने की गुहार लगायी।

Leave a comment