उरई।
शहर के सभी प्रमुख मार्गों को गुलजार करने का अभियान जारी रखते हुये जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने जिला परिषद से लेकर जालौन बाईपास तक सड़क के चैड़ीकरण और उसके दोनों ओर मार्ग प्रकाश की आकर्षक व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। इस क्रम में उन्होंने आज इस पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। सम्बन्धित अधिकारियों ने इस दौरान सड़क चैड़ीकरण के लिये मार्ग की नाप करायी और कार्य जल्दी शुरू करने के निर्देश डीएम ने उक्त अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस क्रम में उरई शहर के चैमुखी विकास के लिये जिला परिषद से चुर्खी बाइपास तक सड़क चैड़ीकरण, जालौन बाइपास से इकलाशपुरा तक स्ट्रीट लाइट से प्रकाशमान मार्ग व्यवस्था के कार्य पूर्ण किये जा चुके है। रेलवे स्टेशन के पास सुन्दर पार्क तैयार कराया गया है। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिये चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है ताकि जनपद और शहर की अलग पहचान कायम हो सके।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, लोक निर्माण विभाग और उरई विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।








Leave a comment