उरई | समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं सिविल सेवा, जे०ई०ई० (इंजीनियरिंग) , नीट (मेडीकल) एवं एन.डी.ए. सी. डी. एस. कैट बैंकिंग, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, टी.जी.टी./पी.जी.टी. आदि के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग सत्र 2023-24 नवीन अभ्यर्थियों के चयन हेतु ऑफलाइन परीक्षा राजकीय इण्टर कॉलेज उरई एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, उरई में दिनांक 28.05.2023 को आयोजित की गयी थी | उपरोक्त लिखित परीक्षा का चयन परिणाम दिनाँक 13.06.2023 को जारी कर दिया गया है। जिसमें सिविल सेवा के लिए 75 छात्र / छात्राओं को चयनित एवं 69 छात्र / छात्राओं का चयन प्रतीक्षा सूची में किया गया है। इसी प्रकार नीट (मेडीकल) परीक्षा के लिए 50 छात्र / छात्राओं का चयन एवं 16 छात्र / छात्राओं का चयन प्रतीक्षा सूची, जे०ई०ई० (इंजीनियरिंग) 31 छात्र / छात्राओं का चयन तथा एन.डी.ए., सी.डी.एस. कैट, बैंकिंग, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, टी.जी.टी./पी.जी.टी. आदि प्रतियोगी परीक्षाएँ हेतु 75 छात्र / छात्राओं का चयन एवं 29 छात्र / छात्राओं का चयन प्रतीक्षा सूची में किया गया है। चयनित अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम राजकीय इण्टर कॉलेज, उरई में देख सकते हैं। नए सत्र का संचालन 01 जुलाई 2023 से राजकीय इण्टर कॉलेज, उरई में किया जाएगा।






Leave a comment