नहाने के लिये यमुना में उतरा किशोर लापता


कुठौंद-उरई।
थाना क्षेत्र के पतराही गांव में एक किशोर नहाते समय यमुना में गहराई में चले जाने से डूब गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से डूबे युवक का पता लगाने में जुटी है।
घटना आज सुबह 10 बजे की बतायी जा रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार बालक राम का 15 वर्षीय पुत्र नहाने के लिये नदी में उतरा था। पैर फिसल जाने से वह गहराई में चला गया और गुम हो गया। मदद के लिये पुलिस को फोन किया गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दुबे फोर्स के साथ ग्रामीणों के सहयोग से नदी में उसे खोजने के लिये दिनभर मशक्कत करते रहे लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चला था।

Leave a comment