जन चौपाल में निस्तारित की लोगों की समस्याएं


सिरसाकलार-उरई।
कुठौंद ब्लाॅक के जहटौली गांव में पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि की उपस्थिति में जन चौपाल आयोजित की गयी जिसमें ग्रामीणों ने मनरेगा, सफाई, पेंशन आदि से जुड़ी समस्या बतायीं।
राजेन्द्र और जगवीर ने हैंडपम्प रिबोर कराने की मांग की। गुड्डी ने विधवा पेंशन दिलाने के लिये गुहार लगाई ताकि वह अपना भरण पोषण कर सके। अन्ना मवेशियों पर नियंत्रण की मांग को लेकर ग्रामीणो ने एकजुटता दिखाई जिस पर बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित सचान को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के लिये कहा। प्रधानमंत्री आवास के लिये पात्रता में आने वाले लोगों के अपनी बात रखने पर खंड विकास अधिकारी ने बताया कि अभी साइट बंद है जैसे ही साइट खुलेगी पात्रता सूची में से प्राथमिकता के आधार पर आवेदकों को लाभ दिया जायेगा। मनरेगा की समस्याओं पर रोजगार सेवक अमित भास्कर को बुलाकर निस्तारण कराया। आंगनबाड़ी, सफाई, बिजली, राशन वितरण, तालाब और अन्य समस्याओं के बारे में भी बीडीओ ने ग्रामीणों को निस्तारण का भरोसा दिलाया।
जन चैपाल में ग्राम प्रधान योगेश कुमार चैरसिया, ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित सचान, तकनीकि सहायक हरचरण आर्य, वीवीएम राममोहन राजपूत, पंचायत सहायक जुबैद, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर नैना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, समाज से जुड़ी महिलायें भी मौजूद रहीं।

Leave a comment

Recent posts