प्रिंस कुशवाहा बनाये गये समाजवादी युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष


उरई।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने प्रिंस कुशवाहा को बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसका व्यापक स्वागत किया गया है।
रामभरोसे कुशवाहा, वेदप्रकाश यादव, नाथूराम बौद्ध, अनुरूद्ध द्विवेदी, विनोद रावत, महेश विश्वकर्मा, देवेन्द्र यादव, धीरज यादव, अब्दुल करीमी, महेन्द्र कठैरिया, भूपसिंह श्रीवास, मनीष श्रीवास, जितेन्द्र फौजी, बाॅबी कुशवाहा, नत्थू कुशवाहा, केके प्रजापति, नितिन कुशवाहा, गगन उर्फ गोलू दाऊ, अभिषेक रायक्वार, शिवरतन कुशवाहा, प्रमोद औंता, दीपक कोटरा आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस उपलक्ष्य में हर्ष ध्वनि करते हुये प्रिंस का माल्यार्पण करके जोशीला स्वागत किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक भाईचारा मजबूत करने के लिये जातिगत ऊंचनीच के विचारों का खात्मा किया जाना चाहिए और बाबा साहब के संविधान के अनुरूप हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीवन निर्वाह करने में मदद दी जानी चाहिये तभी देश मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रिंस कुशवाहा इसके लिये प्रतिबद्ध है जिसको देखते हुये उनके नेतृत्व में बाबा साहब वाहिनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
उधर प्रिंस ने जिलाध्यक्ष का उक्त जिम्मेदारी के लिये आभार जताते हुये शहर के अम्बेडकर चैराहे पर समर्थकों के साथ पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपनी श्रद्धा निवेदित की।

Leave a comment