
माधौगढ़- मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने असहना गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों का प्रयोग कैसे करना है? इसके बारे में जागरूक किया।
एसएसआई एनएल सिंह के साथ महिला कांस्टेबल अनुलता ने गांव की आधा सैकड़ा महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध,बैंक फ्रॉड के बारे में और उनसे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया। सोशल मीडिया से किए जा रहे फ्रॉड के बारे में बताते हुए अनजान व्यक्ति को अपनी ओटीपी या निजी जानकारी साझा ना करने की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर अपरिचित व्यक्ति से मित्रता न करने की भी सलाह दी। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं को सरकार की पेंशन योजना की जानकारी दी, पारिवारिक विवाद के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी लड़का अगर अपने बुजुर्ग माता-पिता को भोजन नहीं देता है तो उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराएं। इसके अलावा उन्हें 1090,108,112 1076 के बारे में जानकारी दें। छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें बताया कि उनके साथ कोई गलत हरकत करता है तो अपने परिजनों को बताएं साथ ही पुलिस को बतायें। उनकी पहचान गुप्त रखते हुए पुलिस कठोरतम कार्रवाई करेगी। पुलिस को सूचना मिलते ही 5 से लेकर 10 मिनट के बीच में पुलिस उनकी सहायता के लिए मौजूद हो जाएगी। इस दौरान सरकारी हेड पंप पर पानी की समस्या को लेकर माया देवी ने शिकायत की तो तत्काल पुलिस ने वही निराकरण करा दिया। इस दौरान गांव की शशि देवी, सीमा देवी, माया देवी,मधु,सोनम,सोनाली केसवती, भूरी देवी, अमर सिंह सियाराम,प्रहलाद, रामबिहारी, आदि महिला और पुरुष उपस्थित रहे।







Leave a comment