उरई।
सहकारी समिति की बकायेदारी न चुकाने के कारण एक किसान का टैªक्टर अभिरक्षा में ले लिया गया है। अगर किसान ने समय पर बकाया जमा न किया तो 29 जून को समय सुबह 10 बजे सहकारी समिति कैलिया के कार्यालय पर उक्त टैªक्टर नीलाम कर दिया जायेगा।
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीएल प्रजापति ने यह जानकारी देते हुये बताया कि शासन सहकारी समितियों और बैंक की वसूली की गंभीरता से समीक्षा कर इसके लिये अभियान संचालित कर रहा है। इस क्रम मेें तहसील कोंच के सहकारिता बकायेदार खुटैला निवासी संतापन सिंह का स्वराज टैªक्टर अभिरक्षा में लेकर थाना कैलिया में गत दिनों खड़ा करा दिया गया। अगर अभी भी बकाया जमा न किया गया तो 29 जून को उक्त टैªक्टर की नीलामी कर दी जायेगी।
श्री प्रजापति ने अवगत कराया कि इसी प्रकार दैनिक आधार पर भिन्न भिन्न तहसील क्षेत्रों में वसूली का कठोर अभियान चलाया जायेगा। अधिकारियों ने इसे देखते हुये बकायेदारों का आवाहन किया कि वे अपनी प्रतिष्ठा प्रभावित न होने देने के लिये बकाया जमा शीघ्र करा दें।







Leave a comment