सीएमओ कार्यालय परिसर में दिव्यांगों के लिये वाटर कूलर, सदर विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ


उरई।
सीएमओ कार्यालय परिसर में दिव्यांग जनों के लिये स्थापित वाटर कूलर का सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने एक दिव्यांग राहुल के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य चकित्साधिकारी डां एनडी शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दिव्यांग जनों के बैठने के लिये शीघ्र ही कुर्सियों की व्यवस्था की जायेगी। ध्यान रहे कि सीएमओ कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र के आवेदकों का जमावड़ा बोर्ड द्वारा उनके परीक्षण के लिये होता है। इस हेतु उनके लिये सुविधायें जुटाये जाने का प्रयास सहानुभूति पूर्वक किया जा रहा है। विधायक गौरीशंकर ने दिव्यांग जनों के साथ इसी विषय पर आधा घंटे तक गहन वार्ता की। दिव्यांग मन्टू ने विधायक को बताया कि डीएम चांदनी सिंह ने पीजीआई लखनऊ में उसके इलाज के लिये रेडक्राॅस सोसायटी से 50 हजार रूपये सहायता उपलब्ध करायी जिसके लिये वे उनके हृदय से कृतज्ञ हैं। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एसडी चैधरी, जिला मलेरिया अधिकारी जीएस स्वर्णकार, जिला प्रशासनिक अधिकारी उत्तम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts