उरई।
कोतवाली पुलिस ने चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के जखीरे के साथ दो लोग गिरफ्तार कर लिये जबकि दबिश के दौरान उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
गत 12 जून को उमरारखेरा के देशी शराब के ठेके के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी चली गयी थी जिसकी तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी थी। आज सुराग लगने पर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार राठौर के नेतृत्व में घेराबंदी करके पुलिस ने 22 वर्षीय अर्जुन तिवारी निवासी मरघटा के पीछे नया पाठकपुरा और अमन उर्फ बाॅबी जाटव निवासी कांेच बस स्टैण्ड के पीछे को पकड़ा जबकि उनका साथी राकेश अहिरवार निवासी स्वर्गधाम के पीछे भाग निकला। उनकी निशानदेही पर आधा दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुयीं जिनके नंबर बदलकर नये नंबरों की प्लेट गुमराह करने के लिये लगा दी गयी थी। बाॅबी दोदांत अपराधी है जिसके खिलाफ चोरी आदि के एक दर्जन मुकदमे कायम हैं। अर्जुन तिवारी के खिलाफ भी तीन मुकदमे पता चले। नगर क्षेत्राधिकारी गिरजाशंकर त्रिपाठी ने मीडिया से वार्ता में इन गिरफ्तारियों की जानकारी देते हुये सफलता के लिये कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाई।







Leave a comment