जालौन-उरई । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में आयोजित सामूहिक योग शिविर में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन की ओर से सक्रिय भागीदारी की गयी। शाखा के सदस्यों द्वारा योगाभ्यास में भाग लिया गया तथा आगंतुकों को फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम संयोजक गिरीशनन्दन द्विवेदी एवं जे.पी. मिश्रा के निर्देशन में भारत विकास परिषद के सचिव अखिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महिला संयोजिका उषा गुप्ता, मनोज बाथम, गोपालजी रावत आदि ने योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी महोदय श्री सुरेश कुमार पाल जी ने कहा कि योग दिवस का महत्व लोगों के बीच मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को बढ़ावा देना है। आज सभी आयु वर्ग के लोग कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए यह एक अच्छा प्रयास है। डॉ भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि योग विज्ञान है, इसके द्वारा हम शरीर, मन और आत्मा को जोड़ते हैं। भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की ओर से सभी आगंतुकों को फल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्री सुरेश कुमार पाल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामेंद्र सिंह सेंगर (बनाजी), नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल जी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी जी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा श्रीमती उषा गुप्ता, प्रमुख समाज सेवी जितेंद्र सिंह गुर्जर एड., सुशील बाजपेयी, योग शिक्षक वाचस्पति मिश्रा, सतीश सिंह सेंगर, ईलू मेंम्बर, अवनीश त्रिगुनायक, आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ अमर सिंह, योग प्रशिक्षक डॉ रमन दीक्षित, योग सहायक विवेक सिंह, नेहा सिंह, प्रियंका द्विवेदी, राहुल पाठक, रतन सिंह, शाश्र्वत गर्ग आदि ने भी फल वितरण में प्रतिभाग किया। योग शिक्षक अखिलेश गुप्ता के संयोजन में आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में, अरविंद श्रीवास्तव व ओम नारायण दीक्षित के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय लौना में तथा मनोज बाथम के संयोजन में कुसुम कुमारी गोविंद नारायण महाविद्यालय परिसर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।







Leave a comment