जालौन-उरई।
फौजी पड़ाव की जमीन पर कब्जा करके की जा रही कथित अवैध वसूली पर कार्रवाई के लिये ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गंगाराम चैरसिया ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में बताया कि स्थानीय देव नगर चैराहे पर कोतवाली के ठीक बगल में जमीन रक्षा विभाग की है जिसे फौजी पड़ाव कहा जाता है लेकिन कुछ दबंगों ने इसको लावारिस समझकर अनधिकृत रूप से हथिया रखा है। उन्होंने यहां पर अवैध दुकान लगवा दीं हैं जिनसे अच्छी खासी रकम वसूली जाती है। इसके अलावा यहां कि 13 बीघा कास्त जमीन पर खेती भी करवा रहे हैं जिससे इनको लाखों रूपये की आमदनी होती है।
गंगाराम चौरसिया ने इस शहजोरी को गुंडा एक्ट वसूली के समान कृत्य बताते हुये मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप उक्त दबंगों पर माफिया उन्मूलन की कार्रवाई का अनुरोध जिलाधिकारी से किया है।

Leave a comment

Recent posts